भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (23 जुलाई) को खेला जाना है। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास 16 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली और केएल राहुल के खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका होगा।
दरअसल, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में खेली अब तक 199 पारियों में 5,984 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दौरान अगर वह 16 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 6 हजार रन पूरे कर लेंगे। वह यह मुकाम हासिल करने वाले भारत की ओर से चौथे बल्लेबाज बनेंगे। अभिषेक से पहले यह उपलब्धि अब तक विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल ही हासिल कर सके हैं।