टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोहली को यह चोट कब और कहां लगी है। हालांकि, माना जा रहा है कि विराट रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच हुए आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में चोटिल हुए हैं।
कोहली की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए दोहरा झटका मानी जा रही है। गौरतलब है कि रोहित शर्मा भी इंजरी से जूझ रहे हैं और उनके वनडे सीरीज में खेलने पर संशय बरकरार है। रोहित और हार्दिक पांड्या को वनडे टीम में जगह दी गई है लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।