ऑस्ट्रेलिया के नाम बड़ा रिकॉर्ड, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की चौथी सबसे बड़ी जीत (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया ने रनों के अंतर से विमेंस टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की संयुक्त रूप से चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इस टीम ने शनिवार को द रोज बाउल में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड के विरुद्ध 98 रन से जीत हासिल की।
इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की बराबरी कर ली, जिसने साल 2020 में कैनबरा में खेले गए मुकाबले में थाईलैंड को 98 रन से शिकस्त दी थी। इस लिस्ट में इंग्लैंड की टीम ही शीर्ष पर है, जिसने साल 2023 में केप टाउन में पाकिस्तान को 114 रन से हराया था।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली टीमों की सूची में साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है, जिसने साल 2020 में कैनबरा के मैदान पर थाईलैंड को 113 रन से हराया था, जबकि तीसरे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ साल 2023 में 102 रन से मैच जीत चुकी है।