ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। मैक्सवेल सोमवार की देर रात संन्यास का ऐलान किया। हालांकि, वह लीग क्रिकेट खेलते रहेंगे।
ग्लेन मैक्सवेल वाइट बॉल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़े मैच विनर रहे हैं। वनडे हो या टी20 मुकाबला मैक्सवेल ने कभी गेंदबाजी तो कभी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलायी है। हालांकि, एक बल्लेबाज के तौर पर उन्हें बड़ी सफलता मिली है और ऑस्ट्रेलिया के लिए कई बड़े रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं।
वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए दोहरा शतक लगाने और सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड मैक्सवेल के नाम दर्ज है। वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 292 के सफल रन चेज में मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर नाबाद 201 रन की पारी खेली थी। यह किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा वनडे में लगाया एकमात्र दोहरा शतक, चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी, छठे नंबर पर खेलते हुए सबसे बड़ी पारी है। वनडे विश्व में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लगाया एकमात्र दोहरा शतक भी है।