Happy Birthday Special : घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक खेले इन 3 क्रिकेटरों का टीम इंडिया के साथ छोट (Image Source: IANS)
भारत में क्रिकेट जैसी लोकप्रियता और पैसा किसी खेल में नहीं है। यही वजह है कि देश का अधिकांश युवा क्रिकेट खेलता है और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहता है। हालांकि, हर क्रिकेटर का भारतीय टीम के लिए खेलने का सपना पूरा नहीं होता, और अगर पूरा भी होता है, तो उन्हें बहुत कम समय मिलता है।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल चुके 3 क्रिकेटरों का जन्म एक ही दिन (3 अगस्त) हुआ था। घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक खेलने वाले इन तीनों क्रिकेटरों का भारतीय टीम के साथ सफर बहुत छोटा रहा।
बलविंदर सिंधु का जन्म 3 अगस्त 1956 को मुंबई में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और दाएं हाथ से ही तेज गेंदबाजी किया करते थे। मूलत: वह एक गेंदबाज थे।