वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। कलाई के जादूगर के रूप में मशहूर लक्ष्मण का टेस्ट क्रिकेट में बड़ा योगदान रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है।
वीवीएस लक्ष्मण का जन्म 1 नवंबर 1974 को हैदराबाद में हुआ था। रविवार को वह अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले लक्ष्मण तकनीकी रूप से बेहद मजबूत बल्लेबाज थे। सचिन, राहुल द्रविड़, गांगुली और सहवाग जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी के बावजूद जिस तरह उन्होंने टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाई, वो उनकी क्षमता को प्रदर्शित करता है।
लक्ष्मण ने अपने करियर के दौरान ऐसे बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाई, जिसने टेस्ट क्रिकेट में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए दमदार और प्रभावशाली प्रदर्शन किया और टीम को कई यादगार जीत दिलाई। इसी कारण उन्हें 'चौथी पारी का गॉड' भी कहा जाता है।