Dubai: Asia Cup 2025 Final- IND vs PAK (Image Source: IANS)
India vs Pakistan: भले ही पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले के बहिष्कार का ऐलान कर दिया, लेकिन एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अपना यह फैसला आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) को बताने के लिए तैयार नहीं है।
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के बॉयकॉट के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखने का फैसला किया है और अपने आगे के एक्शन पर सस्पेंस बनाए रखने के लिए आईसीसी को यह फैसला नहीं बताएगा।
सूत्रों ने टेलीकॉमएशियाडॉटनेट को बताया, "चूंकि यह सरकार का फैसला है और इसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए बताया गया है, इसलिए आईसीसी को लिखने की कोई जरूरत नहीं है।"