बृजेश शर्मा: जम्मू-कश्मीर के लिए अगला घरेलू सीजन खेलेगा आरआर का तेज गेंदबाज (Image Source: IANS)
तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा घरेलू क्रिकेट का अगला सीजन (2026-27) अपने गृह राज्य जम्मू और कश्मीर की तरफ से खेलेंगे। बृजेश जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के माडा शहर के रहने वाले हैं।
बृजेश शर्मा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के लिए खेलते हुए चर्चा में आए थे। आईपीएल नीलामी के लिए बृजेश ने खुद को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के खिलाड़ी के तौर पर पंजीकृत किया था।
जम्मू और कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) के विश्वसनीय सूत्र ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया, "हां, बृजेश शर्मा रणजी ट्रॉफी के लिए जम्मू और कश्मीर टीम से जुड़ गए हैं। वह तैयारी कैंप के लिए टीम के साथ हैं।"