क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) ने नेपाल के खिलाफ आने वाली पांच मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज के लिए 17 सदस्यों वाली भारतीय महिला टीम की घोषणा की है।
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन 2 से 8 दिसंबर तक 'द बॉल पार्क क्रिकेट ग्राउंड' में 'विमेंस टी20 क्रिकेट सीरीज फॉर द विजुअली इम्पेयर्ड' में हिस्सा लेंगी। यह सीरीज भारतीय महिला क्रिकेट टीम फॉर द ब्लाइंड के सफर में एक अहम पड़ाव है, क्योंकि वर्ल्ड चैंपियन अपनी धरती पर इंटरनेशनल एक्शन में वापसी कर रही हैं।
सीएबीआईस के चेयरमैन महंतेश जी. किवादासन्नावर ने कहा, "नेपाल के खिलाफ यह द्विपक्षीय सीरीज हमारे खिलाड़ियों को कीमती इंटरनेशनल मैच का अनुभव देगी और भारत में महिला ब्लाइंड क्रिकेट को मजबूत करने में मदद करेगी। हम अपने खिलाड़ियों को मुकाबला करने और आगे बढ़ने के ज्यादा मौके देने में मदद के लिए आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड को दिल से धन्यवाद देते हैं।"