साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर बैठ सकते हैं कैमरून ग्रीन, जानिए वजह? (साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर बैठ सकते हैं कैमरून ग्रीन, जानिए वजह?)
ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 अक्टूबर से डबरन में शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट से बाहर बैठना पड़ सकता है। ग्रीन पेट की मांशपेशियों में खिंचाव की समस्या से उबर रहे हैं।
सोमवार को 'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ग्रीन किंग्समीड में पहला टेस्ट नहीं खेलते, तो उनके वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन टीम के साथी और बैटिंग ऑलराउंडर कूपर कोनोली को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
27 वर्षीय ग्रीन को यह चोट साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान 'हुक शॉट' खेलते समय लगी थी। ग्रीन पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया के दो दिवसीय वार्म-अप मैच में नहीं खेले थे और उन्हें केवल हल्की फिजिकल कंडीशनिंग तक ही सीमित रखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीन दूसरे या तीसरे टेस्ट में वापसी का लक्ष्य बना सकते हैं।