किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते, भारत के पास विश्व चैंपियन होने का आत्मविश्वास: अंजुम चोपड़ा (Image Source: IANS)
भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप 2026 में एक प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है। पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा का कहना है कि टी20 विश्व कप में भारतीय टीम वनडे विश्व चैंपियन होने के आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।
अंजुम चोपड़ा ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "महिला टी20 विश्व कप 2026 में कोई भी टीम पसंदीदा टीम के रूप में नहीं उतर रही है। भारतीय टीम के पास वनडे विश्व कप 2025 का चैंपियन होने का आत्मविश्वास है, जो उसे बाकी टीमों से अलग बनाता है।"
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "भारतीय टीम 2024 के टी20 विश्व कप अभियान को पीछे छोड़ चुकी है और अब उसका ध्यान वर्तमान पर है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारतीय खिलाड़ी विश्व चैंपियन होने के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे। यह मानसिक बढ़त किसी भी बड़े टूर्नामेंट में बेहद अहम साबित हो सकती है।"