इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट की इंजरी को लेकर ताजा अपडेट दिया है। ईसीबी ने बताया है कि ब्रंट काफी तेजी से रिकवर हो रही हैं, लेकिन वह ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाएंगी।
साइवर-ब्रंट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं रही थीं। ब्रंट की गैरमौजूदगी में चार्ली डीन टीम की कप्तानी करती हुई नजर आई थीं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में इंग्लिश टीम ब्रंट की इंजरी को लेकर किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी।