न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत के खिलाफ चौथे टी20 में अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात की। उन्होंने इस जीत का श्रेय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को दिया, जिनकी बदौलत टीम ने इस सीरीज में पहली बार भारत को हराया।
पांच मैचों की सीरीज के पिछले तीनों मुकाबले हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इस बार जोरदार वापसी की और 259/7 का स्कोर खड़ा किया। यह उनका अब तक का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है, और टी20 में भारत के खिलाफ भी किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। बल्लेबाजी में सबसे अहम भूमिका ग्लेन फिलिप्स (107 रन) और माइकल ब्रेसवेल (65 रन) ने निभाई, जिन्होंने पांचवें विकेट के लिए 40 गेंदों पर 115 रनों की साझेदारी की। इसके बाद गेंदबाजों ने भी शानदार काम किया। जैकब डफी ने 4 विकेट लिए, जिससे भारत निर्धारित 20 ओवरों में 172/9 के स्कोर पर ही पहुंच सका रुक गया और न्यूजीलैंड ने 87 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
मैच के बाद सैंटनर ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने माना कि 260 का स्कोर काफी अच्छा था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ गेंदबाजी में कसी हुई लाइन-लेंथ रखना जरूरी था, क्योंकि मेहमान टीम पहले टी20 में 226 रनों का लक्ष्य भी हासिल कर चुकी थी।