श्रेयस अय्यर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी संभालने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अय्यर शुक्रवार को 31 साल और 202 दिन की उम्र में आयरलैंड के विरुद्ध टी20 सीरीज के पहले मैच में बतौर कप्तान उतरे।
इस लिस्ट में शिखर धवन शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 35 साल 232 दिन की उम्र में पहली बार भारत की टी20 टीम का जिम्मा संभाला था। वहीं, सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 33 साल 70 दिन की उम्र में ऐसा किया था। रोहित शर्मा (30 साल 234 दिन) और केएल राहुल (30 साल 143 दिन) इस फेहरिस्त में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
इससे पहले, अय्यर 3 दिसंबर 2023 को भारतीय टी20 टीम में खेले थे। उस मैच में अय्यर ने 37 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 53 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें टी20 टीम से लगातार बाहर रखा गया। अब जब अय्यर टी20 में लौटे हैं, तो उनसे पास टीम की कमान है।