डब्ल्यूबीबीएल 12 के लिए होबार्ट हरिकेन्स में शामिल हुईं चमारी अटापट्टू, डैनी व्याट की लेंगी जगह (डब्ल्यूबीबीएल 12 के लिए होबार्ट हरिकेन्स में शामिल हुईं चमारी अटापट्टू, डैनी व्याट की लेंगी जगह)
होबार्ट हरिकेन्स ने महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल 12) के लिए श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू को अपनी टीम में शामिल किया है। वह इंग्लैंड की खिलाड़ी डैनी व्याट-हॉज की जगह लेंगी, जो चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
डब्ल्यूबीबीएल 11 में टीम के खिताब जीतने पर डैनी व्याट-हॉज टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। उन्होंने 48.00 की औसत से 432 रन बनाए और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें टीम का 'डब्ल्यूबीबीएल प्लेयर ऑफ द ईयर' भी चुना गया था। इंग्लैंड की इस ओपनर ने टूर्नामेंट की शुरुआत ही दमदार अंदाज में की थी। टीम के पहले मैच में उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों पर 90 रन की शानदार पारी खेली थी। पूरे सीजन में उन्होंने चार अर्धशतक लगाए और लगभग 50 की औसत से रन बनाते हुए टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।