अगले दो वनडे मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव, चोटिल ग्रीव्स के स्थान पर हेटमायर शामिल (Image Source: IANS)
वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में बदलाव करना पड़ा है। ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स पीठ की चोट के कारण दूसरे और तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को वापस बुलाया गया है।
वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया था। इस मुकाबले में ग्रीव्स को बेंच पर बैठना पड़ा था।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पुष्टि की है कि ग्रीव्स चोट के कारण प्रोविडेंस में हुए सीरीज के पहले मैच से भी बाहर रहे थे और अब वे अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखने के लिए बारबाडोस लौट गए हैं। बोर्ड ने कहा कि आखिरी दो वनडे और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला लेने से पहले इस ऑलराउंडर का और मूल्यांकन किया जाएगा।