चेतन आनंद का नाम देश के प्रमुख बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में लिया जाता है। चेतन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रदर्शन के दम पर एक बैडमिंटन खिलाड़ी के रूप में अपनी दमदार पहचान बनाई।
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए पदक जीतने वाले चेतन आनंद का जन्म 8 जुलाई 1980 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था। बचपन से ही चेतन की रुचि बैडमिंटन के साथ-साथ क्रिकेट में थी। शुरुआत में वह एक क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन 9 वर्ष की उम्र में बैडमिंटन कोच भास्कर बाबू ने उनकी असल प्रतिभा को पहचाना। उनके मार्गदर्शन में चेतन ने पूरी तरह बैडमिंटन पर अपना ध्यान केंद्रित किया। शुरुआती दौर में चेतन ने डबल्स प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की। वह 10 वर्ष की उम्र में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के उपविजेता बने। उन्होंने अंडर-12 व अंडर-15 राष्ट्रीय डबल्स खिताब जीता था।
डबल्स में उनके प्रदर्शन और लगातार सफलता को देखते को हुए भारतीय बैडमिंटन के दिग्गज प्रकाश पादुकोण ने उन्हें अपने मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया। पादुकोण का मार्गदर्शन मिलने के बाद उनके करियर को नई दिशा मिली।