भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी तेज गति और उछाल से सभी को प्रभावित किया है। टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारत के लिए कई बार महत्वपूर्ण प्रदर्शन कर चुके उमेश आईपीएल में भी विभिन्न टीमों का हिस्सा रहे और अपनी आक्रामक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चुनौती दी।
उमेश यादव भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। उनका जन्म 25 अक्टूबर 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। उमेश के पिता नागपुर के निकट खापरखेड़ा की वेस्टर्न कोल लिमिटेड के कोयला खदान में काम करते थे। उनका परिवार कोल लिमिटेड की ही कॉलोनी में रहता था।
परिवार में 2 बेटियां और 2 बेटे थे। पिता चाहते थे कि इनमें कोई एक कॉलेज में पढ़े, लेकिन परिवार के आर्थिक हालात ऐसे थे कि ऐसा न हो सका। उमेश बेहरीन क्रिकेट खेलते थे, लेकिन वह सेना या पुलिस में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।