पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को ट्रेड करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की लीडरशिप योजनाओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आगामी आईपीएल सीजन से पहले फ्रेंचाइजी के सामने कप्तानी को लेकर अनिश्चितता और तेज गेंदबाजी अटैक को दो बड़ी चुनौतियां बताया है।
चोपड़ा का मानना है कि टीम की कप्तानी के लिए केएल राहुल एक प्रमुख विकल्प हो सकते हैं। इसके साथ ही, पंत की बैटिंग पोजीशन भी अहम होगी ताकि उनकी वापसी का पूरा फायदा उठाया जा सके। दिल्ली के पास मौजूद विकल्पों पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा कि कई दावेदार हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी का अंतिम फैसला अभी भी साफ नहीं है।
'जियोस्टार' से बातचीत में चोपड़ा ने कहा, "असल में कई सवाल हैं। यह एक तरह का बहुविकल्पीय प्रश्न बन गया है कि कप्तान कौन होगा? ऋषभ पंत कप्तानी के दावेदार रहे हैं, केएल राहुल भी एक विकल्प हैं, और मैंने सुना है कि अक्षर पटेल कप्तान नहीं बनना चाहते। ऐसे में इन सब बातों को देखते हुए यह पता ही नहीं है कि टीम की कप्तानी कौन करेगा। फिलहाल के लिए केएल राहुल एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं।"