पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप, आईसीसी रैंकिंग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने लगाई जब (Image Source: IANS)
पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने ताजा आईसीसी मेंस टेस्ट रैंकिंग में काफी सुधार किया है। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम उन खिलाड़ियों में से एक रहे, जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा हुआ।
दाएं हाथ के 39 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट सीरीज की चार पारियों में सर्वाधिक 259 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मुशफिकुर रहीम ने बल्लेबाजी रैंकिंग में 10 पायदान की छलांग लगाते हुए संयुक्त रूप से 16वां स्थान हासिल कर लिया है।
इनके अलावा, बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास को भी जबरदस्त फायदा मिला, जिन्होंने सीरीज के दौरान 239 रन बनाकर 14 स्थान की छलांग लगाई और 24वें स्थान पर पहुंच गए।