IND vs SL 2nd Test: कोलंबो टेस्ट से क्यों बाहर हुए Kuldeep Yadav? BCCI ने खुद बताई वज़ह (Image Source: IANS)
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टॉस के बाद जब भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन घोषित किया गया, उसमें कुलदीप यादव का नाम नहीं था। बीसीसीआई ने कुलदीप के कोलंबो टेस्ट से बाहर रहने की जानकारी दी है।
बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा, "कुलदीप यादव अपनी वायरल बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, अगर जरूरत पड़ी तो वह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं।"
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी टॉस के समय कुलदीप यादव की बीमारी का जिक्र किया था। गिल ने कहा था कि बदकिस्मती से कुलदीप को इन्फेक्शन हो गया, इसलिए वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।