कंडीशन गेंदबाजों के अनुकूल, बल्लेबाजी के लिए आत्मविश्वास जरूरी: सऊद शकील (कंडीशन गेंदबाजों के अनुकूल, बल्लेबाजी के लिए आत्मविश्वास जरूरी: सऊद शकील)
पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील ने माना कि उनकी टीम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान बार-बार गलती दोहरा रही है। शकील ने कहा कि टीम को और सब्र दिखाने और मुश्किल दौर से लड़ने की जरूरत है। सीरीज में पहले दो टेस्ट गंवा चुकी पाकिस्तान बुधवार से बर्मिंघम में शुरू हुए तीसरे टेस्ट में पहली पारी में 133 रन पर सिमट गई।
क्रिकइन्फो के मुताबिक, शकील ने कहा, "यह निराशाजनक है। हम एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर वही गलती कर रहे हैं। हमने आसानी से अपने विकेट दिए।"
उन्होंने कहा, "हम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हां, यह निराशाजनक है कि हम वही गलतियां करते रहते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह आत्मविश्वास का मामला है। अगर आपमें इस स्तर पर खेलने का आत्मविश्वास नहीं है, तो आप यहां खेलने के लायक नहीं हैं। मुश्किल हालात में, खराब फॉर्म से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो सकता है।"