इंग्लैंड की परिस्थितियां अलग थीं, बहुत कुछ सीखने को मिला: निकी प्रसाद (Image Source: IANS)
अपनी कप्तानी में भारतीय महिला अंडर-19 टीम को टी20 विश्व कप 2025 का खिताब जीताने वाली निकी प्रसाद ने कहा है कि इंडिया ए महिला टीम के सदस्य के तौर पर इंग्लैंड टूर से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। इंडिया ए इंग्लैंड ए खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी।
निकी प्रसाद ने इंग्लैंड दौरे पर मिले अनुभव पर आईएएनएस से खास बातचीत की है और कई अहम सवालों के जवाब दिए हैं।
सवाल: इंडिया ए महिला टीम का हिस्सा बनना आपके लिए कैसा रहा, जो 50 ओवर के फॉर्मेट में शानदार खेल रही है?