मारपीट के आरोपों में वसूली की साजिश, एफआईआर परेशान करने वाला: शशांक सिंह (Image Source: IANS)
आईपीएल की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने रविवार को अपने परिवार से जुड़े एक हालिया विवाद के बारे में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी सार्वजनिक छवि को खराब करने के लिए एक झूठी 'एफआईआर' दर्ज कराई गई है। इसके माध्यम से जबरन वसूली की साजिश की गई है।
पिछले महीने, शशांक और उनके पिता, रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) ऑफ पुलिस शैलेश सिंह पर भोपाल की रातीबाद पुलिस ने केस किया था। पिता-पुत्र पर घर पर काम करने वाले एक रसोइए के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती उसका मोबाइल छीनने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
शशांक सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए मामले पर अपना रुख स्पष्ट किया है।