CPL 2026: शिमरोन हेटमायर का शतक बेकार, जमैका ने गुयान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई (सीपीएल 2026: हिटमायर का शतक बेकार, जमैका ने गुयान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई )
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को गुयाना अमेजन वॉरियर्स और जमैका किंग्समेन के बीच क्वालीफायर-2 खेला गया।
केंसिंग्टन ओवल में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने अमेजन वॉरियर्स 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने वाली गुयाना का इस हार के साथ सीजन का अंत निराशाजनक तरीके से हुआ। गुयाना ने लगातार तीसरा मैच गंवाया।
मैच की बात करें तो, जमैका किंग्समेन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने पिछले 2 मैचों के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा टोटल स्कोरबोर्ड पर लगाया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हिटमायर की रही।