कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के आठवें मुकाबले में जमैका किंग्समैन ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है।
सबिना पार्क में खेले गए मुकाबले में त्रिनबागो ने जमैका को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया था। जमैका के सलामी बल्लेबाज किर्क मैकेंजी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इस लक्ष्य को आसान बना दिया। मैकेंजी ने मात्र 25 गेंदों पर 6 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेली। मैकेंजी ने पहले विकेट के लिए रिजा हेंड्रिक्स के साथ 7 ओवर में 93 रन की साझेदारी की। हेंड्रिक्स ने भी 29 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली। कप्तान रोवमन पॉवेल ने 22 गेंदों पर 29 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 183 तक पहुंचाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलायी। आंद्रे रसेल ने भी 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए।
त्रिनबागो के लिए उस्मान तारिक ने 3, जबकि टेरेंस हिंड्स और किरोन पोलार्ड ने 1-1 विकेट लिए।