सीपीएल 2026: शादाब खान का ऑलराउंड प्रदर्शन, एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने सेंट किट्स और नेविस पैट्र (Image Source: IANS)
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में ऑलराउंडर शादाब खान के शानदार प्रदर्शन के दम पर एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स ने सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स को 3 विकेट से हरा दिया।
एंटीगुआ और बारबुडा फाल्कन्स के कप्तान मोईन अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए।
दासुन शनाका ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 17 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन बनाकर टीम का स्कोर 187 रन तक पहुंचाया। इसके अलावा, काइल मायर्स ने 18 गेंदों पर 34, कप्तान जेसन होल्डर ने 27 और आंद्रे फ्लेचर ने 20 रन बनाए।