Pallekele: ICC Men's T20 World Cup 2026 - Australia vs Oman (Image Source: IANS)
T20 World Cup: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सत्र 2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। जेक वेदराल्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में अपनी जगह बरकरार रखी है जबकि झे रिचर्डसन और ग्लेन मैक्सवेल बाहर हो गए हैं।
एशेज में शानदार प्रदर्शन का इनाम माइकल नेसर को दिया गया है। उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। नेसर के साथ ही ब्रेंडन डॉगेट और ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को भी जगह दी गई है।
वेदराल्ड ने एशेज में ट्रेविस हेड के साथ पारी की शुरुआत करते हुए कुछ अच्छी पारियां खेली थी। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बनने के बाद तय माना जा रहा है कि उन्हें बतौर ओपनर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मौके देने का मन बना चुकी है। वेदराल्ड ने घरेलू क्रिकेट में तस्मानिया के लिए खेलते हुए भी शानदार फॉर्म दिखाया है।