क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल से टकराव होने की वजह से अपने इंटरनेशनल कार्यक्रम में बदलाव किया है। यह बदलाव न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज को लेकर किया गया है।
दरअसल, तय कार्यक्रम के अनुसार, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल जून में होना था। हालांकि, आईसीसी ने इसके शेड्यूल में बदलाव करते हुए ऐलान किया कि चैंपियंस ट्रॉफी अब साल 2027 में जून की जगह फरवरी में खेली जाएगी। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया की गवर्निंग बॉडी को घरेलू मैचों की लिस्ट में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
चैंपियंस ट्रॉफी के शेड्यूल में बदलाव के कारण न्यूजीलैंड टीम अब ऑस्ट्रेलिया का दो बार दौरा करेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद यह फैसला लिया है कि न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज इसी साल अक्टूबर में खेली जाएगी। वहीं, तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी के बाद मार्च में खेली जाएगी।