भगवान वेंकटेश्वर का दर्शन करने पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा (Image Source: IANS)
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मंगलवार की सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।
तिलक ने तिरुमाला मंदिर में सुप्रभात सेवा में हिस्सा लिया और पूरे विधि-विधान के साथ भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की। तिलक इस दौरान पूरी तरह पारंपरिक परिधान में थे।
भारतीय क्रिकेटर ने मंदिर में उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के बाद फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।