गायकवाड़ के फॉर्म में वापस आने के बाद सीएसके खतरनाक होती जा रही है: अश्विन (Image Source: IANS)
आईपीएल 2026 में शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच मुकाबला खेला गया। सीएसके ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अर्धशतक की बदौलत एमआई को 8 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रहे आर अश्विन ने गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी को सीएसके के लिए अच्छा संकेत माना है।
आर अश्विन ने कहा है कि गायकवाड़ की फॉर्म में वापसी के साथ ही सीएसके मैच दर मैच खतरनाक होती जा रही है।
अश्विन ने जियोस्टार पर कहा, "हर कोई उसके फॉर्म की बात कर रहा था। यह पारी पिछले मैच का परिणाम थी। यह एक चुनौतीपूर्ण विकेट था, जीटी के खिलाफ मैच में उसने जो समय क्रीज पर बिताया और जो पारी खेली – आप इसकी तुलना वैभव सूर्यवंशी या अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों से नहीं कर सकते। ऐसी विकेटों पर, आपको ऐसे ही खेलना चाहिए।"