आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। फैंस ने उम्मीद जताई है कि अपने घरेलू मैदान पर सीएसके जीत दर्ज करने में सफल रहेगी।
सीएसके के एक फैन के मुताबिक, एलएसजी के खिलाफ संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ दमदार प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करके प्लेऑफ में भी पहुंच सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स के एक नन्हे फैन मुकेश ने कहा कि टीम को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा और इस मुकाबले में सैमसन बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के फैन ललित के अनुसार, एलएसजी के खिलाफ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ बल्ले से धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि तमाम फैंस को भरोसा है कि सीएसके यहां से भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। सीएसके ने इस सीजन अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 5 में जीत मिली है, जबकि पांच मुकाबलों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को बचे हुए सभी मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज करनी होगी।