AUS vs BAN 1st Test: ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत, बांग्लादेश ने दिए शुरुआती झटके (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डॉर्विन में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े, लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों का विकेट 12 गेंदों के अंदर गिर गया। लगातार 2 विकेट खोने से ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। तीसरा
जेक वेदराल्ड 37 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 23 और हेड 39 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 22 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के रूप में लाबुशेन 1 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन को एबादोत हुसैन ने आउट किया। रिपोर्ट लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में 64 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। स्टीव स्मिथ 7 और कैमरन ग्रीन 3 रन पर नाबाद हैं।