बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में गुरुवार से शुरू हुए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी मात्र 198 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सिर्फ 53 ओवर तक बांग्लादेशी गेंदबाजों का सामना कर सके। बांग्लादेश के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 6 विकेट लिए।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने वाली ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने आए ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड जल्दी-जल्दी आउट हो गए। वेदराल्ड 23 और ट्रेविस हेड 22 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मार्नस लाबुशेन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। कैमरन ग्रीन 13, एलेक्स कैरी 19, ब्यू वेबस्टर 12 रन बनाकर आउट हुए।
निचले क्रम के बल्लेबाजों से भी उपयोगी अंशदान नहीं आया। लगातार गिरते विकेटों के बीच पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने अर्धशतक लगाया और टीम को 198 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।