डार्विन टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश की पकड़ मजबूत, 153 रन की बढ़त बनाई (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया है। दूसरे दिन की समाप्ति के समय बांग्लादेश ने 153 रन की बढ़त बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
बांग्लादेश ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन से शुरू की थी। दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और पूरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
बांग्लादेश की तरफ से दो बेहतरीन पारियां देखने को मिलीं। सलामी बल्लेबाज तंजिह हसन ने 197 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी बांग्लादेशी बल्लेबाज का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। हसन ने अपने दूसरे ही टेस्ट में पहला शतक लगाया है।