डीडीसीए ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के लिए किया 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, सोनी यादव बनीं कप्तान (डीडीसीए ने सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के लिए किया 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, सोनी यादव बनीं कप्तान)
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने गुरुवार को 2026-27 घरेलू सीजन की सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। सोनी यादव को कप्तान और श्वेता सहरावत को उप-कप्तान बनाया गया है।
इस टीम को 14 अक्टूबर को डीडीसीए में हुई सीनियर महिला चयन समिति की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। सभी चयनित खिलाड़ियों को गुरुवार को गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ग्राउंड में टीम मैनेजर के पास रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी, 26 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खेली जाएगी। 2026-27 सीजन में 37 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 'एलीट' और 'प्लेट' ढांचे के तहत पांच समूहों में बांटा गया है।