PAK vs SL 1st Test: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मुकाबले में डेब्यूटेंट साकिब खान ने पारी में 7 विकेट चटकाने के साथ 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीता। अब सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है, जो 17 नवंबर से इसी मैदान पर खेला जाएगा।
इसी के साथ साकिब खान डेब्यू मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीतने वाले पाकिस्तान के सातवें खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले यह कारनामा मोहम्मद जाहिद, अजहर महमूद, मोहम्मद सामी, यासिर हमीद, फवाद आलम और आबिद अली ने किया था।
रावलपिंडी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी 434/9 के स्कोर पर घोषित की। अजान ओवैस ने तैय्यब आरिफ के साथ पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की। ओवैस 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके कुछ देर बाद तैय्यब (57) भी पवेलियन लौट गए।