भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। पाकिस्तान पर भारत की दमदार जीत में स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की यादगार गेंदबाजी का अहम योगदान रहा, और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दीप्ति ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 10 रन देते हुए 5 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ दीप्ति भारत की तीसरी ऐसी भारतीय महिला गेंदबाज बन गईं जिन्होंने टी20 विश्व कप में 5 विकेट लिया है।
दीप्ति से पहले रेणुका ठाकुर और प्रियंका रॉय यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं। रेणुका ने 2023 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे। प्रियंका रॉय ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ ही 16 रन देकर 5 विकेट लिए थे। दीप्ति का स्पेल इन दोनों से किफायती रहा है।