दिल्ली: संडे ऑन साइकिल रैली में हजारों लोगों ने लिया हिस्सा, मांडविया बोले- हर दिन करें एक साइकिल ट् (Image Source: IANS)
'विश्व साइकिल दिवस' के अवसर पर जेएलएन स्टेडियम में 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया, अभिनेता विक्रांत मैसी, बॉक्सर नूपुर श्योराण और एक्टर-मॉडल रागिनी द्विवेदी शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, "आज 'संडे ऑन साइकिल' का 77वां संस्करण है। मुझे खुशी है कि जब मैंने 'संडे ऑन साइकिल' शुरू किया था, तब इसी स्टेडियम में 50 साइकिल चालक थे और आज आप हजारों की संख्या में हैं, तो ऐसा लगता है कि देश साइकिलिंग की ओर बढ़ने लगा है।"
उन्होंने कहा कि साइकिलिंग से एक साथ में कई फायदे होते हैं। साइकिल ऐसी चीज है, जो मेंटल हेल्थ को ठीक रखती है, पर्यावरण की रक्षा करती है और तेल की बचत करती है। इसलिए हमें साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए।