Jaipur: IPL 2025- RR VS RCB (Image Source: IANS)
RR VS RCB: घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारतीय टीम में एंट्री की राह खोलता है। ईशान किशन का टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन इसका ताजा उदाहरण है, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल के मामले में ऐसा नहीं है। रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद भी वह भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी में देवदत्त पड्डिकल कर्नाटक की तरफ से खेल रहे हैं। सीजन 2025-26 में वह 6 मैचों की 6 पारियों में 4 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 605 रन बना चुके हैं। उनका औसत और स्ट्राइक रेट दोनों 100 से ऊपर है।
देवदत्त पड्डिकल भारत के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के तीन सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले देवदत्त ने साल 2019-20 में 609 और 2020-21 में 737 रन बनाए थे।