BAN vs WI 1st Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 134 रन बनाए (BAN vs WI 1st Test: दूसरे दिन का खेल समाप्त, बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 134 रन बनाए)
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय वेस्टइंडीज ने 4 विकेट पर 134 रन बना लिए थे।
वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए दोनों ने 29 रन जोड़े। किंग 15 रन बनाकर आउट हुए। कैंपबेल और टैगेनारिन चंद्रपॉल के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। कैंपबेल ने अर्धशतक लगाया। वह 78 गेंदों पर 54 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुए। केवम हॉज 7 और आमिर जंगू बिना खाता खोले आउट हो गए।
खेल समाप्त होने के समय चंद्रपॉल 43 और जस्टिन ग्रेव्स 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दोनों के बीच 37 रन की साझेदारी हो गई थी।