धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी श्रीलंकाई टीम की टेस्ट कप्तानी, जानें कैसा रहा बतौर कैप्टन रिकॉर्ड (धनंजय डी सिल्वा ने छोड़ी श्रीलंकाई टीम की टेस्ट कप्तानी, जानें कैसा रहा बतौर कैप्टन रिकॉर्ड)
धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है। स्टार ऑलराउंडर ने खुद इसकी पुष्टि की है। श्रीलंका की चयन समिति को भेजे एक पत्र में डी सिल्वा ने कहा, "मेरी राय है कि कप्तानी की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपी जानी चाहिए।"
धनंजय डी सिल्वा ने पुष्टि की है कि वह एक खिलाड़ी के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) के सीईओ एशले डी सिल्वा ने उनके बाकी करियर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
एसएलसी के सीईओ ने कहा, "श्रीलंका क्रिकेट उनके बाकी करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और हमारी टेस्ट टीम को दी गई उनकी कप्तानी के लिए उनका धन्यवाद करता है।"