मोहम्मद शमी को सफल टेस्ट करियर के लिए धवन, रहाणे, मुनाफ ने दी बधाई (मोहम्मद शमी को सफल टेस्ट करियर के लिए धवन, रहाणे, मुनाफ ने दी बधाई )
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने उन्हें उनके बेहतरीन करियर के लिए बधाई दी है। शमी ने शुक्रवार की देर रात टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वह वनडे और टी20 फॉर्मेट खेलते रहेंगे।
पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने लिखा, "व्हाइट्स में तुम्हारी कमी खलेगी दोस्त, तुम्हारे शानदार करियर के लिए बधाई। ब्लूज में जल्द ही मिलते हैं।"
पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, "शानदार करियर के लिए बधाई भाई।"