भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अजीत अगरकर वाली चयन समिति ने श्रीलंका ए टीम के खिलाफ होने वाली 2 चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। 25 जून से 5 जुलाई के बीच गाले में होने वाले 2 मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज इंडिया ए टीम की कप्तानी करेंगे।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार गेंदबाजी करने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी टीम में जगह मिली है। देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया है।
जुरेल और पडिक्कल के अलावा, बल्लेबाजी लाइन-अप में साई सुदर्शन, ऋतुराज गायकवाड़ और एन जगदीसन शामिल हैं। विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाड़े और आंध्र के बल्लेबाज शेख रशीद को भी पहली बार इंडिया ए टीम में जगह मिली है। इस दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों का मुख्य लक्ष्य स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में ढलना और लाल कूकाबुरा गेंद के साथ खेलने की आदत डालना होगा।