संजू सैमसन का योगदान न भूलें, वह मजबूत वापसी करेंगे: अंबाती रायुडू का बड़ा बयान (Image Source: IANS)
भारत और इंग्लैंड के बीच शनिवार को मैनचेस्टर में टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच से वैभव सूर्यवंशी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। सूर्यवंशी को टीम में लाने के लिए संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन ने बाहर किया गया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने फैंस से संजू सैमसन के हालिया योगदान को नजरअंदाज न करने की अपील की है।
अंबाती रायुडू ने वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय डेब्यू को लेकर पूरे देश के उत्साह को माना, लेकिन टी20 विश्व कप में संजू सैमसन की उपलब्धियों की याद दिलाई।
अंबाती रायुडू ने एक्स पर लिखा, "संजू सैमसन के बारे में सोचें। वैभव को डेब्यू करते देखकर बहुत खुशी हुई। यह जश्न मनाने लायक है, लेकिन यह न भूलें कि संजू सिर्फ 3 टी20 मैच पहले टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे।"