डीपीएल 2026: सिर्फ 12.2 ओवरों में 187 रन, सलामी जोड़ी ने किंग्स को दिलाई 9 विकेट से जीत (Image Source: IANS)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 22वें मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दमदार जीत दर्ज की। इस टीम ने मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में न्यू दिल्ली टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा।
इस सीजन 7 में से 6 मुकाबले जीतने के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मजबूती के साथ कायम है। वहीं, 6 में से 5 मैच गंवाने के बाद न्यू दिल्ली टाइगर्स सातवें पायदान पर है।
बारिश के चलते मैच में 2-2 ओवरों की कटौती हुई। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने निर्धारित 18 ओवरों में 8 विकेट खोकर 185 रन बनाए। इस टीम ने 12 के स्कोर तक सलामी जोड़ी को गंवा दिया था। इसके बाद केशव दलाल ने वैभव रावल के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदो में 46 रन की साझेदारी करते हुए पारी को संभाला।