डीपीएल 2026: आर्यन-देव की शतकीय साझेदारी, पुरानी दिल्ली ने स्ट्राइकर्स को 20 रन से हराया (Image Source: IANS)
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 32वें मैच में पुरानी दिल्ली 6 ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ 20 रन से जीत हासिल की। यह मुकाबला मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 9 में से 5 मैच जीतकर पुरानी दिल्ली 6 प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है, जबकि नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 8 में से 4 मुकाबले गंवाकर पांचवें स्थान पर मौजूद है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पुरानी दिल्ली 6 ने निर्धारित 20 ओवर में 211/6 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें आर्यन गौड़ और देव लाकरा ने अहम भूमिका निभाई। गौड़ और समर्थ सेठ ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और ओपनिंग विकेट के लिए 48 रन जुटाए। सेठ 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे।