डीपीएल 2026: राइडर्स को 30 रन से मात देकर किंग्स ने हासिल की आठवीं जीत (Image Source: IANS)
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में मंगलवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ 30 रन से जीत हासिल की। मंगलवार को यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स 9 में से 8 मैच जीतकर अंकतालिका में शीर्ष पर है, जबकि सीजन में छठी हार के बाद ईस्ट दिल्ली राइडर्स खिताबी रेस से बाहर है। उसके साथ न्यू दिल्ली टाइगर्स की अंतिम-4 की रेस से बाहर है।
मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स 19.5 ओवरों में 179 रन पर सिमट गई। इस टीम ने पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। आलम ये रहा कि किंग्स ने 14 के स्कोर तक अपना तीसरा विकेट भी खो दिया।