दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में रविवार को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। वहीं, सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 'हाई स्कोरिंग' मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 4 विकेट से हराया। यह दोनों मुकाबले अरुण जेटली स्टेडिमय में खेले गए।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स 6 में से 5 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि 4 में से 2 मैच जीतकर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स तीसरे पायदान पर है। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 5 में से 4 मैच गंवा दिए हैं। यह टीम सातवें स्थान पर है, जबकि 5 में से 3 मैच गंवाने के बाद साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स छठे पायदान पर है।
दिन के पहले मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने 8 विकेट खोकर 161 रन बनाए। इस टीम के लिए ऋतिक शौकीन ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज अतुल्य पांडे ने 32 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, आर्यन शर्मा ने 25 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से विकास दीक्षित ने 28 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।