डीपीएल 2026: नितीश-आयुष ने जड़े अर्धशतक, लायंस ने टाइगर्स को 6 विकेट से हराया (Image Source: IANS)
वेस्ट दिल्ली लायंस ने न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के 35वें मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। लायंस के लिए नितीश राणा और कप्तान आयुष डोसेजा ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। अतुल्य पांडे ने देव चौधरी के साथ पहले विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी की। अतुल्य ने 7 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि देव चौधरी ने 16 रन बनाए।
टीम ने 28 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से परीक्षित सिंह भाटी ने वैभव रावल के साथ तीसरे विकेट के लिए 18 गेंदों में 24 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर अर्धशतक के पार पहुंचाया। परीक्षित 10 रन बनाकर वापस लौटे।